जन्माष्टमी स्पेशल: ऑनस्क्रीन भगवान की "लीला"
त्यौहारों के सीजन में पहनावा, खानपान के साथ मस्ती भरा संगीत, धूमधाम हो
तो त्यौहार का मजा दुगना हो जाता है। जब बात करें धूमधाम की तो बॉलीवुड को
कैसे भूल सकते है।
चाहे कृष्ण जन्माष्टमी हो या फिर गणेश
चतुर्थी, समय समय पर फिल्म निर्माताओं ने फिल्मों के माध्यम से दर्शकों को
धर्म को मैसेज दिया और दर्शकों में भगवान के प्रति आस्था जगाई।
एक
समय था जब लोग पुराणों के माध्यम से राम, कृष्ण, शिव और गणेश की गाथा सुना
करते थे। वहीं गाथाएं अब हमें फिल्मी पर्दे व छोटे पर्दे के माध्यम से
जानने को मिलती है। फिल्म निर्माताओं ने भगवान कृष्ण, राम आदि पर कई
फिल्में बनाई।
जन्माष्टमी के अवसर पर पत्रिका.कॉम विशेष रूप से लेकर आया है वे खास फिल्में जो सिनेप्रेमियों को ईश्वर से जोड़े रखती है।
कृष्ण और कंस (2012)
इस
एनिमेशन फिल्म में कृष्ण और कंस की पौराणिक कथा को बहुत ही अच्छे ढंग से
पेश किया गया है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह कंस देवकी की सात बच्चों
का वध करता है। फिल्म में कृष्ण की बाल लीलाओं को बहुत ही रोचकता पूर्वक
पेश किया गया है। फिल्म आज भी बच्चों को बांधकर रखती है। इसमें कृष्ण और
कंस की लीलाओं को 3डी में पेश किया गया है।
ओह माई गॉड (2012)
अक्षय
कुमार स्टारर इस फिल्म में बताया गया है कि परेश रावल भगवान पर केस कर
देता है। इस मामले में उसकी कोई मदद नहीं करता है। फिर अक्षय बने भगवान
उसकी सहायता करते है। बाद में उसे एहसास होता है कि भगवान होते है। इस
फिल्म में मंदिरों में फैले भ्रष्टाचार, पूजा पाठ, कर्मकाण्ड आदि को
दिखाया गया है। भगवान के रोल में अक्की खूब जमे है।
लिटिल कृष्णा (2009)
इस
एनिमेशन फिल्म में बाल कृष्ण की कहानी पेश की गई। इसमें लिटिल कृष्णा को
बड़ा होने के साथ-साथ उसकी लीलाओं को पेश किया गया है। सत्य घटनाओं के साथ
कहानी मनोरजंनात्मक दिखाई गई है।
राम तैरी गंगा मैली (1985)
डायरेक्टर
राजकपूर की फिल्म राम तेरी गंगा मैली का कृष्ण राधा पर फिल्माया गया गाना
इक राधा इक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा... बेहद पॉपूलर हुआ था। इस गाने
कृष्ण के प्रति राधा व मीरा के प्रेम के दर्शाया गया है। फिल्म ने हमेशा
दर्शकों के दिल पर राज किया।
हरे राम हरे कृष्ण (1971)
देवानंद,
जीनत अमान स्टारर फिल्म में ड्रग्स के खिलाफ संदेश देते हुए पश्चिमीकरण की
समस्याओं को दिखाया गया था। देवानंद की खोज जीनत अमान इस नशे में डूब
जाती है। फिल्म का गाना "दम मारो दम" बेहद लोकप्रिय हुआ था।
बाल गणेशा (2007)
इस
फिल्म मे गणेश जी के बाल रूप को फिल्माया गया है। वे अपने बालक स्वरूप में
ही सभी देवताओं को वश में कर लेते हैं। वे बहुत शक्तिशाली, बुद्धिमानी
होते है। साथ ही वे बहुत नटखट, मासूम भी होते है जो दर्शकों खासकर बच्चों
का दिल जीतने में कामयाब रहते है।
ओ माई फेंड गणेशा (2007)
राजीव
एस रूईया निर्देशित इस फिल्म एक ऎसे 8 वर्षीय बच्चे की कहानी पेश की गई है
जो अकेलापन महसूस करता है। उसके कोई फ्रेंड नहीं होता है। बाद में जब उसे
गणेश की महिमा जानने को मिलती है वह उनकी आराधना करता है। गणेश उसके दोस्त
बन जाते है और उसकी सारी समस्याएं दूर हो जाती है। फिल्म में बाल गणेश की
कहानी को बहुत ही रोचक रूप से दर्शाया गया है।
छोटा पर्दो भी रहा कामयाब
भगवान
की लीला को दर्शाने में छोटा पर्दा भी पीछे नहीं रहा। टीवी पर रामायण,
महाभारत, श्रीकृष्ण जैसे सीरियल पेश किए है। इन सीरियल्स में पौराणिक
कथाओं को पेश किया गया। अभी भी जब रामायण, देवों के देव महादेव आदि टीवी
सीरियल आते है वे दर्शकों का मन मोह लेते है।
No comments:
Post a Comment